जयपुर के बनीपार्क स्थित पुलिस अकादमी में 25 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता ‘कराटे का महासंग्राम सीजन-2’ में ब्यावर की मिक्स मार्शल आर्ट क्लासेस के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक जीते, जिनमें 3 स्वर्ण, 8 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता में नक्षत्र, धृति और तनुश्री ने स्वर्ण पदक जीते। हंसवी सिंह और मानस्वी ने दो-दो रजत पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में अपनी तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। टीम ने कोच जितेन्द्र कुमार जोधावत के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया।
कराटे का महासंग्राम सीजन-2
जयपुर के बनीपार्क स्थित पुलिस अकादमी में 25 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता ‘कराटे का महासंग्राम सीजन-2’ में ब्यावर की मिक्स मार्शल आर्ट क्लासेस के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
फोटो गैलरी (1)
सेव करें
0 शेयर
टिप्पणियाँ
सबसे पहले टिप्पणी करें।