*BDN*
*दीपावली पर ब्यावर को नगर परिषद की सौगात*
*शहर की प्रमुख सड़कों का पेचवर्क कार्य तेज, शहर की स्वच्छता के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात*
✒️ *हेमेंद्र सोनी, ब्यावर*
दीपावली के महापर्व को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान शहरवासियों और बाहर से आने वाले खरीदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिषद ने शहर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने और स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का सघन अभियान शुरू किया है। 
इस पहल से त्योहार के मद्देनजर शहर की जनता और व्यापारिक वर्ग को बड़ी राहत मिली है।
*प्रमुख सड़कों और मुख्य बाजारों का पेचवर्क कार्य हुवा*
दीपावली पर बाजारों में बढ़ती भीड़ और वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नगर परिषद ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और अंदरूनी बाजार क्षेत्रों में गड्ढों की मरम्मत (पेचवर्क) का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया है।
 *मुख्य बाजारों, स्टेशन रोड, अजमेर रोड, एवं शहर के अंदरूनी गलियों ओर बाजारों तथा प्रमुख प्रवेश द्वारों से जुड़े मार्गों पर पेचवर्क कर सड़कों को समतल किया जा रहा है।*
 *गड्ढों के भराव से त्योहार के दौरान लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी खत्म होगी*
🪔 *सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान: अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात*
त्योहार के अवसर पर बाजारों में निकलने वाले अतिरिक्त कचरे को संग्रहित करने के लिए नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था की रणनीति में बदलाव किया है:

त्योहार तक बाजारों विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है
*नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील*
नगर परिषद प्रशासन ने शहरवासियों और व्यापारी भाइयों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों और घरों का कचरा सड़क पर फेंकने के बजाय सीधे कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें। परिषद अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन शहर को स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से जगमग रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें आमजन का सहयोग आवश्यक है।