*BDN*
✨ *दीपावली के पावन पंचपर्व एवं धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं* ✨
प्रिय पाठकों, शुभचिंतकों एवं समस्त नगरवासियों,
प्रकाश, उमंग, उल्लास और समृद्धि के महापर्व दीपावली तथा इसके प्रथम दिन धनतेरस के पावन अवसर पर आप सभी को ब्यावर डेली न्यूज़ (BDN) परिवार की ओर से अनंत मंगलकामनाएं।
यह पंचदिवसीय दीपोत्सव आपके जीवन से समस्त अंधकार, नकारात्मकता और चिंताओं को दूर कर ज्ञान, प्रेम और अपार खुशियों की रोशनी बिखेरे।
🪔 *पंचपर्व का संदेश* 🪔
 *धनतेरस: आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि और माता महालक्ष्मी की कृपा से आपके घर में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, वैभव और अटूट समृद्धि का वास हो।*
 *रूप चौदस (छोटी दीपावली): जीवन में सौंदर्य, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का संचार हो।*
 *दीपावली: मां लक्ष्मी एवं श्री गणेश जी के आशीर्वाद से आपका आंगन धन-धान्य, व्यापार में उन्नति और सफलता से सदैव भरा रहे।*
 **गोवर्धन पूजा (अन्नकूट): प्रकृति, गोवंश और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता के साथ आपसी सद्भाव और संपन्नता बढ़े।*
 **भाई दूज: भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और सम्मान का यह पावन बंधन और अधिक सुदृढ़ हो।*
🪔 *"दीप जलते रहें, मन मिलते रहें, गिले-शिकवे सारे दिल से मिटते रहें*
🪔 *महालक्ष्मी की कृपा बरसे आपके द्वार, खुशियों से महके आपका संसार।"*
> 
ब्यावर डेली न्यूज़ पर आपके निरंतर विश्वास, सहयोग और अगाध स्नेह के लिए हम हृदय से आभारी हैं। आइए, इस पावन पर्व पर मिलकर प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक समाज के निर्माण का संकल्प लें।
सादर शुभकामनाओं सहित:
हेमेंद्र सोनी
ब्यावर डेली न्यूज़ (BDN)
📞 संपर्क सूत्र: 9414314337, 8005545599